मंगलवार, 21 जनवरी 2020

💗 नौकरी / व्यवसाय का चयन तथा निर्धारण :-

💗 PROFESSION  (Part:- 1st ).

❣️ (नौकरी / व्यवसाय का चयन तथा  निर्धारण ,
सरकारी/ गैर सरकारी नौकरी  तथा
जीवन की आर्थिक प्रत्याशा)


(Profession ,  Line of job or Business , Govt./Non Govt. Job  &  Economic Expectations ).

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

सभी की हार्दिक अभिलाषा होती है कि वह आजीविका के लिए एक सफल दिशा तथा जीवनचर्या प्राप्त कर सके ..!!

❣️ जातक नौकरी करेगा अथवा व्यवसाय ये बहुत कुछ उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि , शिक्षा तथा बहुत सारे कारकों के साथ साथ उसे उस समय विशेष मे मिलने वाली दशा अंतरदशा के ऊपर निर्भर करता है जो उसे  रोजगार प्राप्ति के लिए करने वाले प्रयासों के समय मिलती है ........!!

❣️ जन्म कुंडली के विशिष्ट अध्ययन तथा विश्लेषण के द्वारा  हम जातक की आजीविका से सम्बंधित सभी स्थितियों को देख सकते है तथा जातक की  विशेषता , योग्यता तथा क्षमता के आधार पर उसका सही और उचित दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन भी कर सकते है ......!!

❣️  जातक के आजीविका अथवा रोजगार के लिए  जन्म कुंडली के 2 6 7 10 11 भाव प्रमुख होते है जो उसके आय के साधनो तथा उसके career के लिए किये गए प्रयासों , सफलता , अवरोध के साथ साथ रोजगार के क्षेत्र में उसकी status , name , fame or position , को भी बताते है .....!!

❣️  2 6 7 10 11 भावों से विशेष रूप से सम्बंधित भाव और ग्रह उसके  कर्म क्षेत्र की दिशा (Line of profession) , रोजगार के साधन , आर्थिक रूप से उन्नति  को बताते है .....!!

🌲 सबसे प्रमुख बात ये देखना होता है कि जातक नौकरी करेगा अथवा व्यवसाय .....!!

किसी भी जन्म पत्रिका में ये देख पाना की जातक नौकरी करेगा अथवा व्यवसाय एक  बहुत ही  गहन अध्ययन तथा विश्लेशण का कार्य होता है ...!!

💗  सामान्यतः ये माना जाता है कि 2 7 10 11 भाव व्यवसाय के लिए और 2 6 10 11 भाव नौकरी के लिए प्रमुख होते हैं  जब कि हमेशा ऐसा ही हो बिल्कुल जरूरी नहीं है......!!

❣️ जन्म कुंडली मे 2 6 10 11 भाव प्रमुख होने के बाद भी जातक व्यवसाय और 2 7 10 11 भाव प्रमुख होने के बाद भी व्यक्ति नौकरी कर सकता है ....!!

❣️  जब हम नौकरी की बात करते है तो सबसे पहला सवाल यही होता है क्या सरकारी नौकरी मिलेगी ...???

❣️  सरकारी नौकरी के लिए ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्रमा को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है ...!!

किसी भी भाव में बैठे तथा  किसी भी राशि में बैठे सूर्य अथवा चंद्रमा आपका सरकारी नौकरी में पदार्पण करवा सकते है ....!!
बस....!!
आपकी जन्म कुंडली में समय विशेष में एक विशेष सम्बन्ध होना चाहिए ......!!!

💝  मंगल का  विशेष सयोंग  तथा सम्बन्ध अनुशासन तथा वर्दी (Uniform) वाली नौकरी की ओर आकर्षित करता  है .....!!

💝  गुरु अथवा बुध का विशेष सयोंग अथवा सम्बन्ध गैर सरकारी या निजी क्षेत्र मे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते  है .....!!

💝  राहु , केतु अथवा शनि छोटे तथा सेवा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर देते है ......!!

💗  ज्योतिष शास्त्र में 6 8 12 भावों को शुभ नहीं माना जाता जब कि हम नौकरी की बात करते है तो नौकरी के लिए अधिकतर प्रमुख क्षेत्रो में 6 8 12 भावों में से एक दो या तीनों भावो का ही  बहुत महत्त्व  है ....!!

💗 ज्योतिष में सभी बारह भाव रोजगार की दृष्टि से बहुत ही महत्त्वपूर्ण होते है साथ ही अन्य विशेष भावों से सयोंग / संबंधित होने पर उस भाव का अर्थ महत्त्व तथा मतलब भी बदल देते  है ............. !!

🌹 जैसे :---

❣️  6 th तथा 8 th house रोग के  chronic desiasce  तथा surgery  के होते है 12 th house  Hospital का सूचक है......!!
  अब जब हम एक चिकित्सक की जन्म कुंडली देखते है तो ये तीनो भाव ही operate होंगे तभी कोई जातक डॉक्टर बनता है  वरना डॉक्टर  बनना संभव ही नहीं है ....!!

एक और उदाहरण लेते है ........!!!

❣️ 6 8 12 भाव समस्याओं के बेइज्जती के बाधाओं के  मुकदमें बाजी के शत्रुता और जेल यात्रा के है अब बिना इन भावों के सयोंग के न तो आप वकील (Lawyer) या जज  बन सकते है न जेलर और न हीं आप पुलिस में किसी भी पद पर जा सकते हैं ....!!

❣️ एक ज्योतिषी  बनने  लिए भी यही भाव महत्त्वपूर्ण होते है
  और एक अभियंता (Engineer) भी इन्हीं भावों से संचालित होता  है.....!!

❣️   एक पेशेवर खिलाड़ी , कोच , प्रशिक्षक और एक सैन्य कर्मी (military Personnel  ) भी  ..!!

❣️ आप फ़िल्म लाइन , acting ,  modeling,  stage performnce, या संगीत , कला से जुड़ना चाहते है तब भी  आपकी कुंडली में त्रिक भाव / भावों का सयोंग होना जरूरी होता हैं .............!!!!

💗 इन भावो का जन्म कुण्डली के अन्य विशेष भावों तथा ग्रहों से सम्बन्ध और सयोंग ही आपकी नौकरी तथा  व्यवसाय के क्षेत्र , का निर्धारण करते है ......!!

❣️  जब हम रोजगार के रूप में व्यवसाय को देखते है तब भी 6 8 12 भाव अपना विशेष महत्त्व रखते है .....!!!

❣️ एक दो या तीनों भाव भी एक सफल व्यवसायी की कुंडली मे oprate हो सकते है  तथा अन्य भावों / ग्रहों के सयोंग के आधार पर आपके व्यवसाय की दिशा (line of Business) कार्य क्षेत्र ,  प्रकृति ,  तथा आर्थिक स्तर का निर्धारण करते है   ...!!!!

❣️  वास्तव में ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुण्डली के सभी भाव अपना विशेष महत्त्व भी रखते हैं और सभी भावों के अपने विशेष गुण  भी होते है ......!!!

🌲  इनके अर्थ मायने और प्रयोग तीनो ही अन्य भावों से सम्बंधित होकर बदल जाते है ......!!

🌲  एक सफलतम ,  समस्या रहित , अग्रणी ,आर्थिक तथा व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए सही समय पर सही दिशा और दशा का होना आवश्यक होता है .....!!

🌲🌲  ज्योतिष शास्त्र हमें हमारी कमियों तथा विशेषताओं से तो हमें अवगत कराता ही है साथ ही समय रहते एक सही और व्यवस्थित प्रबंधन करने का अवसर भी हमें देता है .....!!


💗  ताकि हमें अधिक अधिक से लाभ और कम से कम हानि हो ........................!!!!!!

❣️   कुछ आसान , आवश्यक और सही समय पर किये गए सही उपाय , कुछ जन्म  पत्रिका के अनुसार सकारात्मक ग्रहों का सहयोग तथा  सही मार्ग का चयन और सही दिशा में किया गया परिश्रम....!!  सुखी और खुशियों से भरा जीवन दे सकता है .................!!!

                   शेष अगली बार ................ !!!!!!


💗💗   👉 अगली बार :••••••••••रोजगार की प्रवृति , उन्नति का समय , नौकरी/ व्यवसाय में बदलाव  , अवनति का समय , कर्म क्षेत्र में बुरा दौर , समस्याएं तथा सही व्यवहारिक समाधान  (Practical solution) .............!!!!


❣️  जन्म कुंडली में विशेष ग्रहों / भावों के आधार पर सही व्यवसाय / नौकरी  का  चयन तथा निर्धारण  .................!!!


❣️Aacharya Upendra S. Bhatt                                  

            
Whatsapp No ::--  9414204610


"Works at  advanced  &  practical Astrology"


{हिन्दू वैदिक ज्योतिष , जैमिनी ज्योतिष , नाड़ी ज्योतिष और ताजिक system  ( वर्षफल पद्धति )

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in tha comment box.

close