शुक्रवार, 5 जून 2020

कुंडली में व्यापार योग / business yog in kundli



 कुंडली में व्यापार योग 

 (Business yog in kundli)



ये सामान्य सी धारणा है कि किसी लग्न विशेष में  कुंडली के दशम भाव में बैठा या बैठे ग्रह या दशम भाव से सम्बंधित ग्रह व्यक्ति को  किसी विशेष प्रकार के व्यापार में ले जाते हैं।

व्यापार करने के योग , व्यापार में सफल होने के योग और किस तरह का व्यापार करना व्यक्ति विशेष को लाभ देता है, ये सिर्फ दशम भाव या दशम भाव में बैठे ग्रहों से कभी भी नियंत्रित तथा निर्धारित नहीं होता ।

जन्म कुंडली में रोजगार के रूप में  व्यवसाय देखना , व्यापार का प्रकार तथा किसी विशेष वस्तु या कार्य से सम्बंधित व्यापार देखना बहुत गहन विश्लेषण का कार्य होता है ।

आइये देखते है कुंडली के कौनसे भाव और ग्रह मिलकर हमारे सम्पूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र तथा स्थिति को निर्धारित तथा नियंत्रित करते हैं। 



 कुंडली में व्यापार योग कैसे देखें  :- 

 business  yog  in kundli



जन्म कुंडली के 2 6 10 भाव  'अर्थ भाव ' है ,ये भाव  हमारी आमदनी के भाव होते है जो हमारी आय प्राप्ति के लिए किए गए कार्यों के विषय में बताते हैं। ..

जन्म कुंडली का सप्तम भाव  7th house , व्यावसायिक भागीदारी तथा दैनिक आमदनी का भाव है ,जो आय के भावों से सम्बंधित होकर ये सूचित करता है कि हमारी आमदनी स्वतंत्र रूप से प्रतिदिन होगी ।...

अतः जब जन्म कुंडली में जातक के रोजगार तलाशने के समय अथवा कमाने की आयु में सप्तम भाव 7th house  महादशा अंतरदशा में अधिकांश ग्रहों द्वारा आय के भावों से सम्बंधित हो तो व्यक्ति आजीविका के रूप में व्यवसाय का चुनाव करता है। ...



कुंडली के अनुसार व्यापार :-
Kundali mein business karne ke yog


व्यापार के प्रकार 

(Types of business)


आज के समय में  बहुत तरह की वस्तुएं तथा सेवाएं है जिनका विभिन्न प्रकार  से  व्यापार होता है ।

जैसे:-

🌹 आप investment करके अपने व्यवसाय का ढांचा तैयार करते है तथा किसी वस्तु का उत्पादन या विनिर्माण करते है ...!!


🌹आप सिर्फ वस्तु का विक्रय करते हैं.....!!


🌹 आप उत्पादन तथा विक्रय दोनों करते है.....!!


🌹 आप ऑनलाइन वस्तुएं बेचते है या सेवाएं देते है ..


🌹आप किसी वस्तु की dealership ले सकते  है.....!!


🌹  अपनी दुकान / ऑफिस खोलते है.....!!


🌹 आप कोई भी अपनी सिर्फ सेवाएं  देते हैं जिसकी अपनी फीस लेते है...!!


🌹 आप कमीशन पर काम करते है अथवा लाभ में हिस्सेदारी लेते है .....!!


🌹पार्टनरशिप में काम करते है/ या सेवाएं देते है ...!!



 जन्म कुंडली के 3 4 5 8 12 प्रमुख भाव होते है जो अलग अलग रूप से आमदनी के भावों से विशेष सम्बन्धित होकर व्यक्ति के व्यवसाय के प्रकार को बताते हैं  कि व्यक्ति किसी वस्तु का उत्पादन करेगा या विक्रय, या एजेंसी लेगा अथवा कमीशन पर कार्य करेगा अथवा अपनी सेवाएं देगा इस ऑन लाईन कार्य करेगा...


कुंडली विश्लेषण के लिए सम्पर्क करें 

Whatsapp no - 9414204610



कुंडली में व्यापार योग

(Kundli mein business karne ke yog)


 हर ग्रह से सम्बंधित बहुत सारे व्यापार तथा व्यापारिक क्षेत्र हैं, जो अलग अलग प्रकार से जातक के व्यवसाय को नियंत्रित करते हैं,उनमें से किसी व्यक्ति विशेष को कौनसा व्यापार सफलता के मार्ग खोलेगा ये  कुंडली के  2 6 7 10 11 भावों के संयोग के साथ ग्रह अथवा ग्रहों के विशेष सम्बन्ध बताते हैं।...




  ग्रहों के अनुसार व्यवसाय:-

                                                     
    🌞  सूर्य ग्रह से सम्बंधित व्यवसाय :-  औषधी , गेहूँ , लकड़ियों या फर्नीचर का कार्य ,  ताँबा से सम्बंधित कार्य, तथा सरकारी कॉन्ट्रेक्ट के कार्य  से सम्बंधित व्यापार को बताता है ।..
                                                                      
🌙  चंद्रमा से सम्बंधित व्यवसाय :- चंद्रमा से सम्बंधित व्यवसाय में दूध से सम्बंधित सभी कार्य , नमक ,  चावल , मछली व्यापार , मूँगा मोती व्यापार, चांदी से सम्बंधित सभी  व्यापार ,  , जल प्लांट , फल व्यवसाय  से  से सम्बंधित कार्य को बताता है...    
                                                                       
🔥  मंगल ग्रह से सम्बंधित व्यवसाय :-  मंगल से सम्बंधित व्यवसाय मकान बनाना,  बिडिंग मैटेरियल काम, लाइट से सम्बंधित सभी वस्तुओं का व्यापार,  कसाई , नाई , औषधि विक्रेता ,  पेट्रोलियम से सम्बंधित कार्य,  , गैस एजेंसी , पुलिस तथा सेना के काम आने वाली सभी वस्तुओं का व्यापार, हथियार , गोल बारूद से सम्बंधित कार्य,  ताँबे से सम्बंधित व्यवसाय मंगल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।...
                                                                        
⭐  बुध ग्रह से सम्बंधित व्यवसाय :-  बुध के अधिकार क्षेत्र में सम्पादन , प्रकाशन , प्रिंटिंग , कानून से जुड़े व्यापार,  सट्टेबाजी ,  स्टेशनरी से जुड़े कार्य ,  प्लास्टिक से सम्बंधित सभी व्यापार,  सेल्स एंड मार्केटिंग  व्यवसाय, संगीत से जुड़े व्यवसाय या उत्पाद, सभी प्रकार के गल्ला व्यवसाय बुध के अधिकार में आते है... 
                                                                          
🌟  गुरु से सम्बंधित व्यवसाय :- गुरु से सम्बंधित व्यापार में सभी धर्म से जुड़े व्यापार, शिक्षा से जुड़े सभी व्यवसाय , , अनाज आढ़तिये का व्यवसाय, सोने के आभूषणों से सम्बंधित व्यापार, ब्याज से सम्बंधित कार्य  धन के  लेन-देन के कार्य, , सभी  बैंकिंग व्यापार पर गुरु का आधिपत्य होता है। ...
                                                                        
 🌠  शुक्र से सम्बंधित व्यवसाय  :- शुक के व्यवसाय , कवि , अभिनय फ़िल्म लाइन के कार्य, फूल व्यवसाय, इत्र तथा रेशम व्यवसाय, कढ़ाई , कलात्मक वस्तुएं, सभी आराम तलब वस्तुओं का कार्य,   कॉस्मेटिक वस्तुएं , रेडीमेट गारमेंट्स , महिलाओं से सम्बंधित वस्तुएं,  होटल  रेस्टोरेंट तथा हलवाई (मंगल+ शुक्र)सजाबट की वस्तुएं , सिले हुए कपड़ो का काम,  ज्वेलरी डिजाइन का काम, सभी तरह के वाहन विक्रय का व्यवसाय , जौहरी का काम , हीरा व्यवसाय पर शुक्र का आधिपत्य है । ...
                                                                        
🌑  शनि ग्रह से सम्बंधित व्यवसाय  :- शनि का अधिकार भूमि से जुड़े कार्य , खनन, कोयला व्यवसाय , लोहा व्यापार , लौह इस्पात कारखाना , ,सीमेंट बजरी व्यापार , पेन्ट वार्निश,  कॉन्ट्रेक्टर का काम , मिट्टी के तेल का काम, लोहे से बनी सभी वस्तुओं का व्यापार,  ठेकेदारी का कार्य शनि से सम्बंधित कार्य है। ...                                                           
                                                                         
🌚 राहु-केतु से सम्बंधित व्यवसाय  :- राहु - केतु से सम्बंधित 
व्यवसाय में नशे की वस्तुए का व्यवसाय,     कंप्यूटर से सम्बंधित उपकरणों का व्यवसाय , निष्तेजक औषदिक निर्माण, राहु के अधिकार में आते हैं।                        

🍁 बहुत सारे व्यापार तथा व्यवहारिक क्षेत्र हैं, जो दो ग्रहों अथवा अधिक ग्रहों  के सम्मिलित संयोग द्वारा संचालित होते हैं

आप अपनी पूंजी और मेहनत से अपना कोई व्यवसाय स्थापित करते है व्यापार के चयन में एक छोटा सा गलत निर्णय आपको सालों पीछे ले जा सकता है 

इसलिए कोई भी व्यापार प्रारंभ करने से पहले अपनी कुंडली अवश्य दिखा लें 


कुंडली विश्लेषण के लिए सम्पर्क करें 
Whatsapp no - 9414204610



ये भी पढ़ें :-





                              आचार्य उपेंद्र शेखर भट्ट
                                 9414204610









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in tha comment box.

close