शनिवार, 4 अप्रैल 2020

Kanya Rashi - love life

 कन्या राशि वालों का प्रेम सम्बन्ध

Kanya Rashi - love life



कन्या राशि सम्पूर्ण राशिचक्र की छठे नम्बर की राशि है इसका विस्तार 150° से 180° के बीच है

(मेष राशि 0° से 30° के मध्य है)

कन्या राशि तत्व के आधार पर पृथ्वी तत्व राशि तथा स्वभाव के आधार पर द्विस्वभाव राशि है।


 इसका स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि में बुध उच्च के होते है। बुध द्वारा शासित यह दूसरी राशि है, प्रथम राशि मिथुन राशि होती है।

कन्या राशि में शुक्र नींच होते है, इस राशि मे बुध का उच्च तथा शुक्र का नींच होना ये बताता है, कि कन्या राशि के जातक धन की अपेक्षा ज्ञान तथा बुद्धि को अधिक महत्त्व देते है।



Kanya Rashi - love life

(कन्या राशि -  लव लाइफ)

यदि किसी व्यक्ति के लग्न (प्रथम भाव) में कन्या राशि है अथवा कुंडली के किसी भी भाव मे कन्या राशि मे चन्द्रमा स्थित होकर बली है तो वह व्यक्ति बुध द्वारा शासित होता है, तथा प्रेम तथा वैवाहिक जीवन में कन्या राशि मुख्य रूप से उसकL प्रतिनिधित्व करती है।



Love तथा relationship में कन्या राशि वालो की सोच और प्रकृति :-

(Kanya rashi - love life)

प्रेम के विषय मे कन्या राशि वाले लोग थोड़े choosy होते है ,ये अपने आदर्श पर चलने वाले होते है अतः इनको इनके इच्छानुसार साथी मिलना थोड़ा मुश्किल होता है ।

कन्या राशि वाले लोग कुछ शर्मीले स्वभाव के होते है अथवा प्रेम के विषय मे अपनी बात रखने में हिचकिचाते है ,ये आसानी से अपने प्रेम को प्रदर्शित भी नहीं करते है।

कन्या राशि वाले लोग प्रेम संबंध स्थापित करने में 

बुद्धिमत्ता पर अधिक जोर देते है, इनकी चाहत होती है ,कि इन्हें प्रेम करने वाला  बिल्कुल perfect होना चाहिए ।



कन्या राशि वालो का love तथा relationship के विषय मे सकारात्मक पक्ष:-

(Kanya rashi - love life)

कन्या राशि वाले जातक प्रेम के विषय मे हृदय से प्रेम करने वाले होते है ,चूंकि ये अपने आप को प्रदर्शित नहीं कर पाते पर इनकी चाहत सच्ची होती है।

कन्या राशि वाले लोग प्रेम के प्रति समर्पित भी होते है यदि इन्हें इनके अनुकूल साथी मिल जाये, तो ये जीवन पर्यन्त सच्चाई और वफ़ादारी से साथ निभाते है ।



कन्या राशि वालो की प्रेम सम्बन्धों में कमियां जिसे दूर करना चाहिए:-

(Kanya rashi - love life)

कन्या राशि द्विस्वभाव राशि तथा पृथ्वी तत्त्व राशि है अतः ये लोग प्रेम तथा विवाह के विषय मे बहुत बार अस्थिर विचारधारा रखते है, अतः प्रेम तथा विवाह सम्बन्धी निर्णय लेने में बहुत समय लगा देते है ।

कन्या राशि पृथ्वी तत्व राशि है इसलिए ये लोग अपनी प्रवृत्तिवश प्रेम सम्बन्धों में अपना फायदा भी देखते हैं।

कन्या राशि वाले व्यक्ति प्रेम संबंधों में सामान्य समस्या आने पर भी बहुत जल्दी घबरा जाते हैं, तथा खुद तो तनाव में रहते ही है साथी को भी तनाव में कर देते हैं।

 प्रेम के मामलों में कन्या राशि वाले लोग हमेशा साथी की गलतियां अथवा कमियां ही देखते रहते है 

कन्या राशि वाले व्यक्ति स्वप्नवत कल्पनाओं में अधिक जीते है तथा बहुत ही कम खर्चीले होते है ।

ये कुछ कमियां है जो कन्या राशिवालों को दूर करनी चाहिए ।



कन्या राशि के लिए आदर्श साथी:-

(Kanya rashi - love life)

कन्या राशि वाले लोगो के लिए इनके स्वयं के अनुरूप प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो पाना या लम्बा सम्बन्ध रह पाना थोड़ा कठिन होता है।

फिर भी किसी भी राशि के अथवा लग्न के जातक/ जातिका जिनकी कुंडली मे 2 5 9 ,2 5 9 11, 5 9 भावो का संयोग अधिक ग्रह रखते है तो इनके साथ एक व्यवस्थिति और सुखी सामंजस्य हो सकता है ।..


🎈कुछ जन्म कुंडली के अनुसार समय पर किये गए आवश्यक उपाय भी सुखद प्रेम सम्बन्ध में मदद कर सकते है..

                      Aacharya Upendra Shekhar Bhatt

         Whatsapp no:- 9414204610                       

(Works at  advanced  &  practical Astrology)

{हिन्दू वैदिक ज्योतिष , जैमिनी ज्योतिष , नाड़ी ज्योतिष और ताजिक system  ( वर्षफल पद्धति) }


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in tha comment box.

close