रविवार, 21 जून 2020

मेष राशि के रोग ( Aries health problems)

मेष राशि के रोग ( Aries health problems)
Aries health problems


1, मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य:-

 - सामान्यत: मेष राशि वाले जातकों  का  स्वास्थ्य उत्तम, संक्रमण मुक्त तथा मजबूत प्रतिरोधक क्षमता वाला होता है।

लेकिन मेष राशि वालों को कभी कभी छोटी चोट लगना,कट जाना,  फोड़े फुंसी  जैसी समस्यायों का सामना पड़ता ही रहता है ।
 यदा कदा गम्भीर दुर्घटना होने या धारदार वस्तु या नुकीले हथियार से चोट लगना जैसी परेशानियां मेष राशि वालों के आ सकती है ।




2, मेष राशि वाले कब रोग ग्रस्त होते है :-

- कुंडली में यदि मेष राशि या लग्न पीड़ित हो अथवा लग्नेश या मंगल अल्पबली  हो तो मेष राशि वाले स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं का सामना करते है 

जब कुंडली में मंगल निर्बल होकर  6 8 12 भावों से भी सम्बन्धित हो तो व्यक्ति कई गंभीर  बीमारियों से पीड़ित हो सकता है।


3. मेष राशि के रोग ( Aries health problems):-

- मेष राशि के  जातक अधिकांशत सिरदर्द , अनिद्रा , उच्चरक्तचाप (high blood pressure), मुहाँसे , बार बार सर्जरी , 
पक्षाघात , माइग्रेन , मूर्छा (बेहोशी), अल्सर,
 खुजली , नेत्र रोग , पाचन सम्बन्धी विकार ,
दुर्घटना , फ्रेक्चर , कट लगना जैसी समस्याओं से पीड़ित होते हैं ।


सटीक कुंडली विश्लेषण तथा ज्योतिषीय परामर्श के लिए सम्पर्क करें :- Whatsapp no. -9414204610


 4 . उपाय:-

मेष राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से बचने के लिए  निम्न उपाय करने चाहिए :-

- नित्य रूप से व्यायाम , जिम , योग करना चाहिए क्योंकि मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल के एनर्जी लेवल को बैलेंस करने के लिए शारीरिक श्रम, परिश्रम आवश्यक है ।

- हनुमान जी अथवा गणेश जी का रोजाना ध्यान करें अथवा मंत्रों का जाप करना चाहिये ।

- विशेष स्वास्थ्य समस्या हो तो गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं


                                           आचार्य उपेंद्र शेखर भट्ट
                                            9414204610

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in tha comment box.

close